फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two youths who went to bath died due to drowning in Yamuna river

यमुना नदी में दशहरे पर नहाने गए दो युवक डूबे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two youths who went to bath died due to drowning in Yamuna river
बापौली। जेठ और गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर सनौली यमुना नदी में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां स्नान करने आए दो श्रद्धालुओं की गहरे कुंड में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने दोनों के शव बाहर निकाले। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्यवाही के शवों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

पानीपत निवासी सोनू (25) और छाजपुर खुर्द निवासी सागर (17) पुत्र धर्मा गुरुवार को अपने परिजनों के साथ में गंगा दशहरा पर्व पर पुण्यकर्म के लिए यमुना नदी पर आए थे। जहां स्नान के दौरान दोनों यमुना नदी में गहरे कुंड में समा गए। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर यमुना नदी पर तैनात प्राइवेट गोताखोरों ने यमुना नदी में छलांग लगाकर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देरी के बाद गोताखोरों ने दोनों श्रद्धालुओं के शव बरामद कर लिए। घटना से यमुना पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने भी जरूरी जानकारी जुटाई। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को बिना किसी कार्यवाही के परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शवों को लेकर पानीपत के लिए रवाना हो गए। यमुना चौंकी इंचार्ज राहुल सिसोदिया का कहना है कि यमुना नदी के अंदर स्नान करने पानीपत निवासी सोनू (25) और छाजपुर खुर्द निवासी सागर (17) पुत्र धर्मा गुरुवार को अपने परिजनों के साथ में यमुना नदी पर आए थे। जहां स्नान के दौरान दोनों यमुना नदी में गहरे कुंड में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed