फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two vehicles collide due to sudden braking, driver of pickup dies

अचानक ब्रेक लगाने से दो गाडियों की भिडंत, पिकअप के ड्राइवर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two vehicles collide due to sudden braking, driver of pickup dies
पानीपत। पुलिस लाइन के पास अचानक ब्रेक लगाने से दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। हादसे में पीछे वाली पिकअप गाड़ी में सवार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पानीपत से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने घायल परिचालक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के होशियारपुर जिले के सारंगवाल निवासी अर्जुन ने बताया कि वह पिकअप गाड़ी पर परिचालक के रूप में काम करता है। जबकि पंजाब के होशियारपुर जिले के मैली गांव निवासी राजा पुत्र वीरूराम ड्राइवर का काम करता था। दो सितंबर को वह दिल्ली से गाड़ी में माल लोड कर हिमाचल प्रदेश के बद्दी जिले के लिए चले थे। गाड़ी में वह, राजा और दूसरा ड्राइवर जसविंद्र थे। गाड़ी राजा चला रहा था। जब वह पानीपत में पुलिस लाइन के पास पहुंचे तो पीछे से एक गाड़ी चालक तेज रफ्तार में आया और ओवरटेक कर अचानक उनकी गाड़ी के आगे आकर ब्रेक लगा दी। इससे गाड़ी उनकी गाड़ी में जा टकराई गई। इसमें राजा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि ड्राइवर जसविंद्र और उसे गंभीर चोट लगी। उन्हें पानीपत अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed