{"_id":"68c73693bdcc81e8ba08e8a4","slug":"two-students-accused-of-attacking-a-shopkeeper-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1006-143772-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दुकानदार पर हमले के आरोपी दो छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दुकानदार पर हमले के आरोपी दो छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। दुकानदार पर चाकू से हमला करने के आरोपियों को समालखा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को चुलकाना रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आईटीआई के छात्र हैं। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
9 सितंबर की दोपहर दो बजे वैश्य स्कूल में छुट्टी होने के बाद बाइक पर अपने दोनों बच्चों को लेकर घर लौट रहे टायर पंक्चर के दुकानदार दीपक उर्फ बिट्टू पर दो युवकों ने हमला किया था। युवकों ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। जिसका मुकदमा थाना समालखा में दर्ज किया गया था। हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाले। जिसके बाद आरोपियों की पहचान सुनील उर्फ चोगा निवासी ढोडपुर और सचिन उर्फ डारू निवासी चुलकाना के रूप में हुई। पुलिस ने रविवार शाम को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों 12वीं कर आईटीआई कर रहे हैं। पीड़ित ने रास्ते पर बगैर नंबर की बाइक पर खड़े होने के कारण दोनों को टोका था। जिस पर सुनील ने अपने पास से चाकू निकालकर दुकानदार पर हमला किया था। जान से मारने की धमकी दी थी। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद दोनों से बाइक और चाकू बरामद किए जाएंगे।