फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two student groups exchanged fire outside a government school, injuring two.

Panipat News: सरकारी स्कूल के बाहर दो छात्र गुटों में चले हथियार, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Two student groups exchanged fire outside a government school, injuring two.
जिला नागरिक अस्पताल में घायल विद्यार्थी। संवाद
पानीपत। कच्चा कैंप के राजकीय हाई स्कूल में शुक्रवार दोपहर बाद विद्यार्थियों के दो गुटों में जमकर हथियार चले। सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों पर हमला कर दिया। इसमें दसवीं कक्षा के दो छात्र छाती में कैंची और सिर में रॉड लगने से घायल हो गए। इनको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शिकायत मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

बतरा कॉलोनी के विक्रम ने बताया कि वह राजकीय हाई स्कूल कच्चा कैंप में 10वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके साथ कॉलोनी का ही राशिद भी पढ़ता है। स्कूल में शुक्रवार को सातवीं कक्षा के दो-तीन विद्यार्थियों के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। दूसरे विद्यार्थियों ने उनमें सुलह करा दिया। वे स्कूल की छुट्टी के बाद घर जाने लगे तो सातवीं कक्षा के चार विद्यार्थियों ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। राशिद की छाती में कैंची मार दी और उनके सिर पर रॉड मार दी। आसपास के लोगों ने उनको छुड़वाया। वे मुश्किल से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। विक्रम ने बताया कि स्कूल के शिक्षकों को फोन कर मामले की जानकारी दी है। वे एक घंटे से शिक्षकों का इंतजार कर रहे हैं। अब तक कोई भी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed