फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two recovered from the accused who bought stolen mobile

चोरी के मोबाइल खरीदने वाले आरोपी से दो बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two recovered from the accused who bought stolen mobile
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस दिल्ली की रोहणी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी को लेकर आई - फोटो : Panipat
पानीपत। सीआईए टू चोरी के मोबाइल खरीदने के आरोपी पहाड़गंज, दिल्ली निवासी हासिम को रोहिणी जेल से पानीपत प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर आई। एक दिन के रिमांड के दौरान पुलिस ने उससे दो चोरी के मोबाइल बरामद किए। इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 50 मोबाइल बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में गीता कॉलोनी में मोबाइल स्टोर में चोरी हुई थी। उनकी टीम इस मामले में मोहम्मद शकिल निवासी आनंद पर्वत, दिल्ली व संजय निवासी सागरपुर पालम कॉलोनी, दिल्ली को मार्च में तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। इनसे चोरी के 50 मोबाइल बरामद किए थे। इनसे पूछताछ के बाद मनीष निवासी दिल्ली का नाम सामने आया। पुलिस उससे भी तिहाड़ से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। उसके कब्जे से छह मोबाइल बरामद हुए थे। अब पुलिस ने हासिम को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उससे दो मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed