{"_id":"68af5d8502fb61d9e901328e","slug":"two-quintals-of-meat-seized-from-cold-storage-samples-sent-for-testing-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142688-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कोल्ड स्टोर से दो क्विंटल मांस पकड़ा, नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कोल्ड स्टोर से दो क्विंटल मांस पकड़ा, नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
मंगलवार रात को थाना चांदनीबाग में पहुंचे गोरक्षा दल के पदाधिकारी। संगठन
विज्ञापन
- मंगलवार रात को गोरक्षा दल के पदाधिकारियों ने कोल्ड स्टोर पर पहुंचकर किया हंगामा
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। गोरक्षा दल के सदस्यों ने निंबरी गांव स्थित कोल्ड स्टोर में मंगलवार देर रात को करीब दो क्विंंटल मांस पकड़ा है। दल ने इसे गोमांस होने का दावा कर हंगामा किया। गोरक्षक पंजाब की टीम की सूचना पर यहां पहुंचे थे। चांदनीबाग थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला बढ़ता देख डीएसपी सुरेश सैनी व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कोल्ड स्टोर का ताला खोलकर करीब दो क्विंटल मांस बरामद किया। पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस के नमूने लेकर जांच के लिए यमुनानगर प्रयोगशाला भेज दिए। बचे हुए मांस को नष्ट करा दिया। गोरक्षा दल का दावा है कि कोल्ड स्टोर से दिल्ली और पानीपत में मांस की सप्लाई की जा रही थी।
गोरक्षा दल पानीपत के पूर्व महामंत्री सतबीर सिंह ने बताया कि उनके पास पंजाब के पटियाला जिले की गोरक्षा दल टीम से सूचना मिली कि निंबरी गांव में एक व्यक्ति ने दो कोल्ड स्टोर बना रखे हैं। जिनमें भारी मात्रा में मांस स्टोर किया गया है। सूचना पर पानीपत, करनाल और असंध गोरक्षा दल के पदाधिकारी निंबरी गांव पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने चांदनीबाग थाना थाना पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद डीएसपी सुरेश सैनी सीआईए की तीनों टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक कोल्ड स्टोर में छापा मारा तो वहां पर कुछ नहीं मिला। इसके बाद टीमें दूसरे कोल्ड स्टोर पर पहुंची और ताला खोलकर जांच की तो स्टोर से डेढ़ से दो कुंतल गोमांस बरामद किया। गोरक्षा दलों ने गोमांस होने का दावा किया और थाने में शिकायत दी। गोरक्षा दल के पूर्व महामंत्री सतबीर सिंह ने बताया कि कोल्ड स्टोर से मांस पानीपत और दिल्ली सप्लाई किया जा रहा था। उनका कहना है कि अवैध से यह काम चल रहा था।
विज्ञापन
-- -- -वर्जन
निंबरी गांव में कोल्ड स्टोर में मांस होने की सूचना मिली थी। मांस के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा किस पशु का मांस है। गोमांस होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल थाने पर रपट दर्ज कर ली गई है।
-सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात पानीपत