फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two players of Sutana village won silver at national level in Kabaddi

Panipat News: सुताना गांव के दो खिलाड़ियों ने कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर जीता रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two players of Sutana village won silver at national level in Kabaddi
पानीपत। सुताना गांव के दो खिलाड़ियों ने 34वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन बिहार के गया में 28 से 31 मार्च तक हुआ था। प्रतियोगिता में देश की लगभग 28 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें दोनों ने भारतीय खेल प्राधिकरण टीम का प्रतिनिधित्व करते द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन यूथ एशियन गेम्स के लिए हुआ है। यूथ एशियन गेम्स का आयोजन सितंबर के महीने में ईरान देश में होगा।
विज्ञापन

कोच डीपीई प्रवीण कुमार ने बताया कि दो खिलाड़ियों शुभम और अरविंद ने राष्ट्रीय स्तर खेल प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी दोनों खिलाड़ी 2024 में बिहार के मोतीहारी में हुई सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इस बार इन्होंने इस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। जिससे इनका चयन ईरान में होने वाले यूथ एशियन गेम्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शुभम और अरविंद सुताना गांव के ही रहने वाले हैं। दोनों गांव के ही समाज कल्याण मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं। शुभम 10वीं कक्षा और अरविंद 11वीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम के पिता पुलिस में कार्यरत हैं। वहीं अरविंद के पिता एक किसान है। दोनों खिलाड़ी कई साल से गांव के कबड्डी केंद्र पर अभ्यास कर रहे हैं और स्कूल, जिला और राज्य स्तर पर खेल पदक जीत चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत दोनों ने प्रदेश व राज्य का नाम रोशन किया है। बच्चों की प्रतिभा निखारने में गांव की सरपंच सोनू कुमार का पूरा सहयोग रहता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत देश का नाम रोशन करना लक्ष्य
शुभम और अरविंद ने बताया कि उनका बचपन से कबड्डी खेल देश का नाम रोशन करना का सपना रहा है। इसके लिए वे अपनी पढ़ाई के साथ अपने खेल को भी पूरी लग्न और मेहनत से खेल रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन करने के बाद अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत देश का नाम रोशन करना है। अब वे आगामी सितंबर महीने में इरान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण हॉस्टल में अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed