फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two people were sentenced to life imprisonment in a gang rape case.

Panipat News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two people were sentenced to life imprisonment in a gang rape case.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अपहरण कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबरदीप सिंह की अदालत ने मच्छरौली गांव के दो दोषियों सुमित उर्फ काला व रोहित को उम्र कैद की सजा सुनाई है।
अदालत से दोनों पर 36-36 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत में गवाही के दौरान पीड़ित महिला अपने बयानों से मुकर गई थी। अदालत ने आरोपियों के मोबाइल से बरामद वीडियो और पति की गवाही के आधार पर दोनों को दोषी करार दिया। अदालत ने कहा कि इस तरह के मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी आवश्यक है। इससे महिला से संबंधित अपराध पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना क्षेत्र की जीटी रोड स्थित एक महिला ने 24 अप्रैल 2024 को थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला का कहना था कि वह मूल रूप से अंबाला की रहने वाली है और पानीपत में किराये के मकान में रहती है। वह अपने पति के साथ अंबाला जाने के लिए सिवाह बस अड्डे पर जा रही थी। जब वह जीटी रोड पर पहुंची तो एक ऑटो में सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इन्कार किया तो आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट कर उसे जबरन ऑटो में खींचकर अपहरण कर लिया। आरोपी उसे लेकर खेत में बने कमरे में पहुंचे। जहां पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। महिला के पति ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अगले दिन दो आरोपी सुमित उर्फ काला व रोहित निवासी मच्छरौली को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबरदीप सिंह की फास्ट ट्रक कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 22 गवाह पेश किए। साथ ही मेडिकल रिपोर्ट और आरोपियों के मोबाइल फोन से बरामद वीडियो सबूत के आधा पर पेश की। सोमवार को अदालत ने दोषियों को उम्र कैद और 36-36 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed