फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two more new cases of dengue arrived, department will keep an eye on private hospitals

Panipat News: डेंगू के दो और नए केस आए, विभाग निजी अस्पतालों पर रखेगा नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Two more new cases of dengue arrived, department will keep an eye on private hospitals
पानीपत। डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। इस माह में डेंगू के 24 केस आए हैं। वीरवार को भी जिले में डेंगू के दो केस आए हैं। शास्त्री कॉलोनी के युवक की करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसका वहीं इलाज चल रहा है। दूसरी ओर करहंस गांव की 60 साल की वृद्धा की भी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उसकी जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को जांच हुई थी। फिलहाल वह जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन

इस तरह जिले में अब डेंगू के 37 केस हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर जिला सिविल सर्जन ने डेंगू -चिकनगुनिया को हव्वा बनाकर पैसे ऐंठने वालों पर नजर रखने के लिए एक टीम का गठन किया है। यह टीम उप सिविल सर्जन के नेतृत्व में निजी अस्पतालों का निरीक्षण करेगी एलाइजा टेस्ट के 600 रुपये से अधिक फीस लेने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



प्रशासन के पास डेंगू के डंक पर प्रहार के लिए 95 फॉगिंग मशीनें हैं , इनमें से 40 मशीनें खराब हैं। नगर निगम की 20 में से 11 व जिला पंचायती राज विभाग की 75 में से 34 फॉगिंग मशीनें खराब हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में 18 वार्ड तैयार किए हैं। इनमें वार्ड में 60 बेड आरक्षित किए हैं। सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में फॉगिंग के लिए पांच पांच किलो दवा भी भिजवाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। बुखार से ग्रस्त लोगों की स्लाइड बनाई जा रही है। निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वह डेंगू व मलेरिया के संदिग्ध मरीजों की स्लाइड जिला नागरिक अस्पताल में भेजी जाए। यहां जांच के बाद ही डेंगू व मलेरिया के मरीजों को कंफर्म मरीज मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन :



उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि वीरवार को ड्रेन नंबर एक के सहारे फॉगिंग कराई गई है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग को दवा दे दी गई है। डीसी ने को प्लॉटों में जमा पानी में काला तेल डालने व संभावित जगहों से पानी निकालने के निर्देश दिए गए हैं। वह लगातार जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहे हैं।0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed