{"_id":"67825dc8816d4d5a7d07d04b","slug":"two-more-members-of-the-robbery-gang-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1003-130389-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लूटपाट करने वाले गिरोह के और दो सदस्य और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लूटपाट करने वाले गिरोह के और दो सदस्य और गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को सीआईए वन ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह के दो सदस्यों को वीरवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। सरगना समेत दो सदस्य एक दिन के रिमांड पर थे। रिमांड के दौरान इनसे पूछताछ के बाद बाकी दो सदस्यों को पकड़ा गया है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद की है।
सीआईए वन प्रभारी चंदन निवासी बाबरपुर व कर्ण निवासी शिमला मौलाना को गिरफ्तार किया है। उनकी टीम ने मंगलवार को आरोपी किशन निवासी कोहंड करनाल, प्रिंस निवासी सनपुर गांव, जींद, श्याम निवासी भगत नगर, तहसील कैंप व सूरज उर्फ शंकर निवासी बाबरपुर को देवीलाल पार्क के पास से काबू किया था।
प्रारंभिक पूछताछ में चारों ने अपने दो अन्य साथियों चंदन निवासी बाबरपुर व कर्ण निवासी शिमला मौलाना के साथ मिलकर चार जनवरी को कोर्ट परिसर के पीछे सड़क पर पैदल जा रहे तीन युवकों से मारपीट कर दो मोबाइल व 1100 रुपये लूटने की वारदात में कबूलनामा किया था। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने लूट की छह वारदातों में कबूलनामा किया था। आरोपी प्रिंस व शिवम को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था व आरोपी किशन व सूरज को एक दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बुधवार देर शाम को आरोपी चंदन को बाबरपुर से व वीरवार को आरोपी कर्ण को शिमला मौलाना गांव से गिरफ्तार किया।

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद