{"_id":"682ceaa1d8d6e20a5c087a92","slug":"two-more-friends-travelling-in-the-car-died-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137286-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार सवार दो और दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार सवार दो और दोस्तों की मौत
विज्ञापन
सचिन फाइलफोटो।
पानीपत। शहर के बीच आईबी कॉलेज के सामने एलिवेटेड हाईवे पर सोमवार आधी रात को हुए हादसे में घायल दो और युवकों की मंगलवार को मौत हो गई।एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे में अब तक कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है। तीनों आपस में दोस्त थे। ये सभी एक अन्य दोस्त के साथ ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। लौटते समय कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर को पार कर दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रही स्कॉर्पियो में जा टकरा। उधर, स्कॉर्पियो में सवार दो युवक भी घायल हो गए थे। दोनों लुधियाना के रहने वाले हैं, परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।
सेक्टर-11 निवासी अंशुल ने बताया कि सोमवार शाम को वह अपने साथी सचिन निवासी उत्तम नगर तहसील कैंप, माधव निवासी रामायणी चौक वार्ड 11, पार्थ निवासी सेक्टर 11-12 के साथ काबड़ी रोड पर एक दोस्त के ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गए थे। करीब 11 बजे वहां से वह सचिन की वरना कार से वापस लौटने लगे। जीटी रोड ऑस्कर अस्पताल के पास पहुंचने पर अंशुल गाड़ी से उतर गया। सचिन कार चला रहा था और पार्थ उसके बराबर वाली सीट पर बैठा था। वहीं, माधव पीछे सीट पर बैठा था। जैसे ही वह आईबी कॉलेज के सामने पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर कर डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड में चली गई।
इसी बीच सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा टकराई। पार्थ की मौके पर ही मौत हो गई। सचिन और माधव को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह पहले माधव और फिर सचिन ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही तीनों के परिजन जिला नागरिक अस्पताल में पहुंच गए।
विज्ञापन
सोमवार रात को एलिवेटेड हाईवे पर दो कारों की टक्कर हो गई थी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
-कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी शहर थाना पानीपत।