फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two more flyovers to be built in the city with 185 crores, relief from jam

शहर में 185 करोड़ से बनेंगे दो और फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two more flyovers to be built in the city with 185 crores, relief from jam
शहर की सुंदरता में अब चार चांद और लगने जा रहे हैं। असंध रोड, गोहाना रोड, सनौली रोड के चौड़ा करने के प्रोजेक्ट के बाद अब शहर को दो नए फ्लाईओवर भी बनेंगे। पहला फ्लाईओवर मॉडल टाउन से सटे ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के ट्रैफिक को सीधे जीटी रोड तक लाने के लिए बनाया जाएगा। तिकोना पार्क से लेकर सैनी कॉलोनी, लघु सचिवालय से होते हुए जीटी रोड तक यह पुल बनाया जाएगा। इससे असंध रोड की तरफ से वाहनों को नहीं आना पड़ेेगा। शहरवासी इस बाईपास पुल के माध्यम से बिना असंध रोड पर आए सीधे जीटी रोड पर आ सकेंगे। इसके लिए विभाग ने करीब 150 करोड़ का रफ एस्टिमेट भी तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरा पुल असंध रोड नाके पर बनाया जाएगा, जिससे यहां चौराहे पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस पर विभाग ने करीब 35 करोड़ का रफ एस्टिमेट बनाया है। दोनों पुलों की फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। दोनों पुलों की मंजूरी के लिए शहरी विधायक डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से भी मुलाकात कर चुके हैं। शहरी विधायक प्रमोद विज का कहना है कि डिप्टी सीएम ने अप्रूवल देकर विभाग के एसीएस को इन प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग ने भी दोनों पुलों की फिजीबिलिटी रिपोर्ट तक तैयार कर मुख्यालय को भेजी है, अब यहां से केवल अप्रूवल का ही इंतजार है। इसके बाद विभाग इन पुलों का टेंडर लगाकर काम शुरू भी कर देगा। माना जा रहा है कि इस साल शहर को इन पुलों की सौगात दी जा सकती है। ये पुल शहरी विधायक प्रमोद विज के ड्रीम प्रोजेक्ट में से भी एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला पुल जीटी रोड से लगते कोर्ट परिसर के साथ जाने वाले किनारे ड्रेन-1 के ऊपर से होते हुए सैनी कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी से ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया व हाली पार्क को जाएगा। ये पुल दिल्ली-अंबाला और पानीपत-जींद रेलवे लाइन दोनों को क्रॉस करते हुए बनाया जाएगा। इस पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावनाएं है। इससे पुराने औद्योगिक क्षेत्र की तरफ से जीटी रोड पर आने जाने वाले शहरवासियों को अब असंध रोड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे इस बाईपास पुल से डायरेक्ट जीटी रोड तक आ जा सकेंगे। वहीं, दूसरा पुल असंध रोड नाके के पास बनाया जाएगा। विभाग अनुसार इस पर 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पीडब्लयूडी विभाग के एसडीओ रामपाल जागलान ने बताया कि विभाग ने दोनों पुलों का रफ एस्टिमेट व फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है। अब सिर्फ अप्रूवल का इंतजार है। फंड एलोकेट होने के बाद टेंडर लगाकर इनका काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed