{"_id":"68435fb7c8e0054a6d0d1383","slug":"two-more-cases-of-corona-found-number-rises-to-three-panipat-news-c-244-1-pnp1001-138288-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कोरोना के दो और केस मिले, संख्या हुई तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कोरोना के दो और केस मिले, संख्या हुई तीन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में कोरोना के दो और केस आए हैं। अब संख्या बढ़कर तीन पहुंच गई है। दो दिन में तीन केस आने पर लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। इनमें से एक महिला की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है।
वह यूपी स्थित अपनी ससुराल से गर्मियों की छुट्टियों में पानीपत अपने मायके आई थी। जबकि दूसरे को कई दिन से खांसी और बुखार था। विभाग ने दोनों काे जिला नागरिक अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में करीब 1850 मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने खांसी और बुखार के गंभीर मरीजों का आईटीपीसीआर टेस्ट कराया। इनकी शुक्रवार शाम को जांच रिपोर्ट मिली। बतरा कॉलोनी पीएचसी के अंतर्गत असंध रोड मदान अस्पताल के सामने एक मकान निवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पाॅजीटिव आई। विभाग की टीम ने परिजनों के संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि महिला कई दिन पहले उत्तर प्रदेश स्थित अपनी ससुराल से पानीपत मायका आई थी। उनको बुखार और खांसी थी। वहीं राजीव कॉलोनी पीएचसी के अंतर्गत देसराज कॉलोनी से एक व्यक्ति कोरोना पाॅजीटिव आया है। उनको पिछले कई दिन से बुखार और खांसी थी। वहीं एक महिला वीरवार को कोरोना संक्रमित मिली थी। उनको डिलीवरी के बाद बुखार था।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि तीनों मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनकी स्थिति सामान्य है। अस्पताल में खांसी व बुखार के मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है।