{"_id":"6699bbf1bdc8bb6abf097587","slug":"two-months-of-preparation-washed-away-in-two-mm-rain-in-half-an-hour-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121330-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आधे घंटे की दो एमएम बारिश में दो महीने की तैयारी बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आधे घंटे की दो एमएम बारिश में दो महीने की तैयारी बही
विज्ञापन
पानीपत। शहर में आधे घंटे की दो एमएम बारिश जीटी रोड समेत शहर की प्रमुख सड़कों की पानी निकासी के दो महीने से किए जा रहे प्रबंधों को बहा ले गई। जीटी रोड पर एसडी कॉलेज के बाहर और अन्य स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया। इससे बुरे हाल असंध रोड स्थित किसान भवन बाजार के रहे। यहां सड़क व रेलवे पुल के नीचे घुटने तक पानी जमा रहा। दुकानदारों का आरोप है कि चार करोड़ की लागत से रेलवे अंडरपास बनाया गया है।
अधिकारियों ने पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करने की बजाय यहां सीमेंट का नाका लगा दिया। अब अंडरपास में तो पानी जमा नहीं हो रहा, लेकिन बाजार निकल पाना मुश्किल है। ऐसे में बारिश में गर्मी से राहत कम और आफत अधिक रही।
वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बादल एक साथ घिर आए। इसके साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक लगातार बारिश चली। मध्यम बारिश चलने से जहां गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध न होने से सड़कों व गलियों में पानी जमा होने लगा। एसडी कॉलेज के बाहर घुटनों तक पानी जमा हो गया। बारिश बंद होने के भी दो घंटे तक यहां पानी जमा रहा। इससे गंभीर स्थिति असंध रोड स्थित किसान भवन के बाजार की रही।
विज्ञापन
बॉक्स
नाका दिया प्रबंध नहीं किए
स्थानीय दुकानदार विवेक और रामचंद्र ने बताया कि असंध रोड अंडरपास बनाते समय बाजार की तरफ सीमेंट का नाका लगा दिया। इससे पानी का ठहराव सड़क व पुल के नीचे होने लगा है। नगर निगम अधिकारियों ने सीवर और नाले की ठीक से सफाई नहीं की। यहां थोड़ी सी बारिश में पानी जमा हो जाता है। राहगीर कविता और नीरजा ने बताया कि किसान भवन के बाहर से स्कूटी निकाल पाना भी मुश्किल हो जाता है। अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।