{"_id":"60e4a1fc8ebc3e9fde370ad7","slug":"two-miscreants-riding-a-bike-robbed-the-juice-seller-and-three-youths-who-robbed-the-operator-of-the-electronic-shop-panipat-news-knl75606361","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो बदमाशों ने जूस विक्रेता और तीन युवकों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो बदमाशों ने जूस विक्रेता और तीन युवकों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक को लूटा
विज्ञापन
बाइक सवार दो बदमाशों ने सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में एक गन्ने के जूस विक्रेता के साथ मारपीट कर तीन हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने जूस पिया, विक्रेता ने रुपये मांगे तो मारपीट कर लूट की। उधर, किला थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान मालिक के साथ मारपीट कर तीन युवकों ने पांच हजार रुपये लूट लिए। सेक्टर-29 थाना और किला थाना पुलिस ने दोनों ही मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव डाडोला निवासी बहादुर ने बताया कि वह रोहतक बाईपास पर गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाता है। वह फेरी लगाकर सोमवार शाम अपने घर लौट रहा था, जब वह चौटाला रोड रिसालू गांव के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसे रुकवा लिया। युवकों ने पहले गन्ने का जूस पिया। युवकों ने 500 और 2000 के नोट दिखाए, लेकिन उसके पास खुल्ले नहीं थे। युवक बिना रुपये दिए ही जाने लगे, उन्हें टोका तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। एक युवक ने जेब से जबरदस्ती तीन हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया, लेकिन शोर मचाने भी भाग खड़े हुए।
घर लौट रहा था इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक, रास्ते में हुई लूट
किला थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उसकी शर्मा इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। वह चार जुलाई की रात 10 बजे दुकान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह हरीश मेडिकल स्टोर के सामने पहुंचा तो उसे आशू निवासी हनुमान कॉलोनी और नागेंद्र निवासी वधावाराम कॉलोनी ने जबरदस्ती रुकवा लिया। उसके साथ मारपीट की। आरोपी आशू ने उसकी शर्ट की जेब से पांच हजार रुपये जबरदस्ती छीन लिए। पुलिस को शिकायत देने पर जान से मार देने की धमकी दी।
विज्ञापन
दोनों ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय