फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two main sewer lines of the city will be cleaned with an expenditure of Rs 2.50 crore.

Panipat News: शहर की दो मुख्य सीवर लाइन की 2.50 करोड़ से होगी सफाई

Sun, 05 Apr 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two main sewer lines of the city will be cleaned with an expenditure of Rs 2.50 crore.
बिश्नस्वरूप कॉलोनी में सड़क पर जमा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : samvad
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन

पानीपत। शहर के मुख्य दो सीवर लाइन स्काईलार्क से बबैल नाका और जीटी रोड रेलवे रोड से बबैल नाके की 2.50 करोड़ में सफाई कराई जाएगी। निगम ने इसके लिए दो एजेंसियों को टेंडर दे दिया है। 10 दिन में काम शुरू किया जाएगा। निगम दोनों सीवर बारिश से पहले साफ कराने की तैयारी में है।
शहर में दो बड़ी सीवर लाइन बिछाई गई हैं। ये 35 से 40 साल पुरानी हो चुकी हैं। इनकी अब तक बड़े स्तर पर सफाई नहीं पाई है। ऐसे में बारिश के दिनों में सीवर में पानी तेजी से नहीं चल पाता। यह पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। शुक्रवार को 11 एमएम बारिश में ही शहर में जीटी रोड समेत अन्य सड़कों पर पानी जमा हो गया था। बारिश के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

सुखदेव नगर के हरप्रीत और निरंजन ने बताया कि शहर में थोड़ी-सी बारिश में ही नाले और सीवर ओवरफ्लो हो जाते हैं। नगर निगम इनकी समय पर सफाई नहीं कर पा रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काईलार्क से बबैल नाका तक की सफाई
जीटी रोड पर स्काईलार्क से किला मैदान और चांदनी बाग से होते हुए बबैल नाके तक मुख्य सीवर है। इस सीवर से शहर में जीटी के पूर्व दिशा का हिस्सा आता है। सीवर 900, 1200 और 1600 एमएम का सीवर है। इसका करीब 1.25 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।

रेलवे रोड से संजय चौक बबैल नाका तक सफाई
शहर में दूसरी मुख्य सीवर लाइन जीटी रोड रेलवे रोड के नजदीक से शुरू होती है। यह जीटी रोड के साथ संजय चौक, सनौली रोड से होते हुए बबैल नाके तक पहुंचती है। इसकी सफाई के लिए नगर निगम ने 1.25 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है।

शहर के दोनों मुख्य सीवर की सफाई कराई जाएगी। इसमें उच्च तकनीकी का प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद शहर में जलभराव की स्थिति पैदा नहीं हो पाएगी।

- रमेश कुमार, चीफ इंजीनियर, नगर निगम।

बिश्नस्वरूप कॉलोनी में सड़क पर जमा बारिश का पानी। संवाद

बिश्नस्वरूप कॉलोनी में सड़क पर जमा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed