फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two including auto driver died due to drowning while bathing in canal

Panipat News: नहर में नहाते समय ऑटो चालक समेत दो की डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Two including auto driver died due to drowning while bathing in canal
पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर में नहाते वक्त दो अलग-अलग हादसों में ऑटो चालक समेत दो युवक डूब गए। दोनों की मौत हो गई। शनिवार को ऑटो चालक गढ़ी सिकंदरपुर गांव के पास व सुताना गांव का युवक असंध नाका के पास नहर में डूबा था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। दोनों के शव नहर में एनएफएल नाके के पास मिले। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दोनों की शिनाख्त की और पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिए।
विज्ञापन

अमर भवन चौक निवासी अशोक कुमार (34) ऑटो चालक था। वह शनिवार को घर पर ऑटो खड़ा कर नहाने के लिए नहर पर गया था। गढ़ी सिकंदरपुर गांव के पास नहाते वक्त वह डूब गया। परिजनों ने उसकी नहर में तलाश की और पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को सूचना दी। दूसरी ओर सुताना गांव निवासी अंकित (25) पुत्र रामकुमार भी शनिवार को नहर में नहाने आया था। असंध नाका के पास नहर में नहाते वक्त वह बह गया। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से अशोक व अंकित की तलाश कर रही थी। रविवार को दोनों युवकों के शव दिल्ली पैरलल नहर में एनएफएल नाका के पास से बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed