फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two, including a mason, were killed in an unidentified vehicle collision.

Panipat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री समेत दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Two, including a mason, were killed in an unidentified vehicle collision.
- नामुंडा गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर की पटरी पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


समालखा। नामुंडा गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर पटरी पर शाम करीब चार बजे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में शामली के साजिश (24) और कैराना के पन्नू झा (32) की मौत हो गई। दोनों पानीपत में फरीद ठेकेदार के पास राजमिस्त्री थे। शनिवार को दोनों ने छुट्टी रखी थी और ठेकेदार की मोटरसाइकिल से पहले रिश्तेदारी में गए और इसके बाद नामुंडा गांव की ओर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पानीपत के मेहरबान ने बताया कि उसका भांजा साजिद उर्फ भूरा और पन्नू दोनों फरीद ठेकेदार के पास राजमिस्त्री थे। ठेकेदार ने फिलहाल पानीपत में ही काम लगा रखा था। जहां पर दोनों काम कर रहे थे। शनिवार को उन्होंने छुट्टी रखी थी। दोपहर को करीब 11 बजे साजिद और पन्नू ठेकेदार की मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनके घर पर पहुंचे। जहां कुछ देर रुकने के बाद ढाई बजे वह वापस लौटने लगे।
शाम करीब चार बजे जब वह समालखा क्षेत्र में दिल्ली पैरलल नहर पर ढिंडार व नामुंडा के बीच पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। थाना समालखा प्रभारी दीपक ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के बाद बड़ी संख्या में परिजन जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि साजिद का निकाह छह माह पहले हुआ था। उसका एक बडा भाई वाजिद भी है। वहीं पन्नू भी कैराना में ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed