फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two friends were hit by a truck, one died, the other injured

Panipat News: दो दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two friends were hit by a truck, one died, the other injured
मूतक ​शिवम
पानपीत। सेक्टर-25 ट्रक यूनियन में मलिक पेट्रोल पंप के पास शनिवार देररात दोस्त के साथ उसकी जन्मदिन पार्टी मनाने जा रहे कोल्ड ड्रिंक के होलसेल युवा कारोबारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रक ने ओवरटेक करते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल दोनों दोस्तों को सिवाह गांव के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर कारोबारी की मौत हो गई। चांदनीबाग थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी यतिन वर्मा ने कहा कि वह अपने पिता के साथ वार्ड-11 में मेडिकल स्टोर संभालता है। एक दिसंबर को उसका जन्मदिन था। उसके दोस्तों ने उसे पार्टी की मांग की। दो दिसंबर को वह रात करीब साढ़े 10 बजे गंगापुरी रोड निवासी अपने दोस्त शिवम के घर से केसर ढाबे की तरफ मोटरसाइकिल पर जा रह थे। जब वह सेक्टर 25 मलिक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो ट्रक यूनियन की तरफ से तेज रफ्तार में एक ट्रक आया और उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। उसके दोस्त मौके पर पहुंचे, जिन्होंने दोनों को नजदीक के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसके दोस्त शिवम की मौत हो गई। परिजनों ने उसे मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल गई है।

दो बहनों का भाई था शिवम
मिली जानकारी के अनुसार शिवम गंगापुरी रोड पर कोल्ड ड्रिंक का होलसेल का काम करता था। वह जुड़वा भाई हैं। उसका एक भाई शुभम है। उनकी दो बड़ी बहनें हैं। शिवम की मौत की सूचना से परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार ने पुलिस ने ट्रक चालक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


वर्जन
घायल युवक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर कर्मबीर, प्रभारी, चांदनीबाग थाना

मूतक शिवम

मूतक शिवम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed