फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two friends attacked with knives, condition critical

Panipat News: दो दोस्तों पर चाकू गंडासियों से हमला, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Two friends attacked with knives, condition critical
- दीवाना रोड की है घटना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। दीवाना रोड स्थित दीपक कॉलोनी के सामने एक गाड़ी में आए पांच-छह लड़कों ने दुकानदार व उसके दोस्त पर चाकू व गंड़ासियों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक झगड़े में बीच बचाव कराने के लिए बीच में आए थे। इन युवकों को गंभीर हालत में सिवाह गांव के पास स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।यहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।


सिवाह गांव निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उसने दीवाना गांव के रोड पर अपनी जमीन पर दीपक नाम से कॉलोनी बना रखी है। इसी कॉलोनी में उसकी करियाना की दुकान है। वह बुधवार शाम को अपनी दुकान पर था। यहीं पर उनके गांव के सागर व सूजल थे। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सागर वहां से उसको धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद एक गाड़ी में पांच छह युवक आए। यह सब गंडासी व चाकुओं से लैस थे। यह आते ही सूजल को मारने लगे। उनके गांव का ही पवन और वो सूजल को छुड़ाने लगे। इसी वक्त इन युवकों ने उसके सिर पेट, कमर व छाती पर गंडासी व चाकुओं से हमला कर दिया। पवन को भी चाकू मारे गए। सूजल यहां से अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया। इस हमले में वह बेहोश हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर लोगों से पूछताछ की। उनको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed