फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two fifth grade students went missing

Panipat News: पांचवीं की दो छात्राएं हुई लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Two fifth grade students went missing
सनौली। छाजपुर गांव स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल से सोमवार दोपहर को पांचवीं कक्षा की दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्राएं घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने इस मामले के बारे में एसपी अजीत सिंह शेखावत को अवगत कराया। उन्होंने सीआईए, सनौली खुर्द थाना व पुलिस लाइन से 10-10 पुलिस कर्मचारियों की टीमों का गठन कर दिया। 80 जवानों ने आसपास के गांव व खेतों में भी दोनों छात्राओं की तलाश किया। पांच घंटे बाद दोनों छात्रों को पानीपत पुरानी सब्जी मंडी से बरामद किया गया। दोनों छात्राएं फिलहाल सकुशल हैं।
विज्ञापन


बिहार के बेगुसराय और उत्तर प्रदेश निवासी छात्राएं छाजपुर कलां में परिवार के साथ किराये पर रहती हैं। दोनों गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा हैं। वे सोमवार सुबह स्कूल गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। इनके परिजन स्कूल गए तो पता चला कि वह स्कूल से जा चुकी है। दोनों छात्राओं के लापता होने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की 80 टीमें यमुना से पानीपत शहर तक फैल गई। पुलिस की टीम ने शाम को लगभग पांच बजे दोनों को पानीपत की पुरानी सब्जी मंडी के पास से बरामद किया। दोनों यहां घूम रही थी। पुलिस ने छात्राओं को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


वर्जन-
सनौली पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि दोनों छात्राएं स्कूल से घर जाने की बजाय पानीपत शहर की ओर चली गई थी। एसपी ने 10 टीमों का गठन किया था। दोनों छात्राओं को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed