फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two employees riding a bike were injured in a collision with a school bus

Panipat News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दो कर्मचारी हुए घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two employees riding a bike were injured in a collision with a school bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। थाना सनौली क्षेत्र के सनौली खुर्द में हाईवे पर निजी स्कूल बस ने मोटरसाइकिल सवार नगर निगम पानीपत के दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी। मंगलवार सुबह सात बजे हुए हादसे में दोनों कर्मचारी धर्मपाल और शमशेर घायल हो गए।
घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सनौली खुर्द गांव निवासी 52 वर्षीय धर्मपाल और 26 वर्षीय शमशेर नगर निगम पानीपत में सफाई कर्मचारी हैं। वे दोनों मंगलवार सुबह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पानीपत के लिए निकल थे। जैसे ही हाईवे पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक निजी स्कूल की बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को राहगीरों की मदद से पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सनौली प्रभारी संदीप ने बताया कि हादसे में घायलों को उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed