फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two doctors fight over moving their car past a dog

Panipat News: कुत्ते के पास से कार निकालने के विवाद में दो डॉक्टरों में मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Two doctors fight over moving their car past a dog
पानीपत। इसराना थाना क्षेत्र में एनसी मेडिकल कॉलेज में कुत्ते के पास से कार निकालने के विवाद में दो डॉक्टरों में झगड़ा हो गया। एक डॉक्टर ने दूसरे पर नाक पर मुक्का मारकर घायल करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

करनाल निवासी डॉ. विनीत ने थाना इसराना में शिकायत देकर बताया कि 27 मार्च को वह अपनी कार अस्पताल की पार्किंग में पार्क कर रहे थे। वहीं पर डॉ. रविश अपने कुत्ते का घूमा रहे थे। कार कुत्ते के पास से निकली तो उनकी कहासुनी हो गई, जबकि कुत्ते को कुछ नहीं हुआ। जब वह अपनी कार से उतरने लगे तो रविश ने उनकी नाक पर मुक्का मार दिया। जिससे उनकी नाक से खून बहने लगा और झगड़े में उनके गले की चेन भी टूट कर गिर गई। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच में पता चला कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed