फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two dengue patients found in eight marla and village Chandauli

Panipat News: आठ मरला व गांव चंदौली में मिले डेंगू के दो मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two dengue patients found in eight marla and village Chandauli
पानीपत। जिले में बुधवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। आठ मरला के 45 वर्शीय पुरुष व गांव चंदौली की 37 वर्षीय महिला की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस साल जिले में डेंगू के सात केस हो चुके हैं। सातों मरीज डेंगू से ठीक भी हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अब ऑठ मरला व गांव चंदौली में नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग की मदद से फॉगिंग कराएगा। इन क्षेत्रों में लोगों की स्लाइड भी तैयार की जा रही है। यहां एंटी लार्वा एक्टिविटी भी शुरू की गई है। इससे पहले 16 व 27 जुलाई को जिले में डेंगू के दो दो मरीज मिले थे। बाढ़ व बरसात के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढवी है। खेतों व खाली प्लॉटों में पानी जमा है। ये ही डेंगू व मलेरिया का बड़ा कारण बन सकता है।
विज्ञापन


साल : केस

2017 : 469
2018 : 133

2019 : 04

2020 : 272

2021 : 287
2022 : 256

2023: 07 अब तक

बुधवार को आठ मरला व चंदौली गांव की महिला की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटव मिली है। जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या चार हो चुकी है। पूरे जिले में एंटी लारवा एक्टिविटी चलाई जा रही है। लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। अब बरसात में खाली प्लॉटों व अन्य स्थानों पर पानी भरा है। इससे परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन


- डॉ. सुनील संदूजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed