फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two days left for admissions in UG classes, then fine will be imposed

Panipat News: यूजी कक्षाओं में दाखिलों को दो दिन बाकी, फिर लगेगा जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Two days left for admissions in UG classes, then fine will be imposed
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जा रहा है। बिना विलंब शुल्क के दाखिला लेने के मात्र दो दिन शेष हैं। विद्यार्थी 24 जुलाई तक ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला ले सकेंगे। उसके बाद 25 से 30 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुुल्क के साथ दाखिला ले सकेंगे। कॉलेजों में चल रही तीसरे चरण की ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थी नए पंजीकरण करवाने के साथ-साथ ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा में विद्यार्थियों ने बीए करने को प्राथमिकता दी है। अब तक प्रदेश में हुए कुल 98083 दाखिलों में बीए के पाठ्यक्रम में 53440 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसके अलावा विद्यार्थियोंं ने बीकॉम, बीएससी फिजिकल साइंस, लाइफ साइंस व बीसीए में काफी रुझान दिखाया है। बीकॉम में 15568, बीएससी फिजिकल साइंस में 8211, बीसीए में 6320 तथा बीएससी लाइफ साइंस में 4387 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप-10 पाठ्यक्रमों में अब तक दाखिले की स्थिति-
पाठ्यक्रम दाखिले
बीए 53440
बीकॉम 15568
बीएससी फिजिकल साइंस 8211
बीसीए 6320
बीएससी लाइफ साइंस 4387
बीबीए 3022
बीए मेजर इन इंग्लिश 683
बीए इवनिंग 673
बीए मेजर इन इकोनोमिक्स 403
बीकॉम ऑनर्स 391
---------------------------------------



प्रदेश में 98083 सीटों पर हो चुका दाखिला
प्रदेश के 344 कॉलेजों में यूजी के 89 पाठ्यक्रमों के लिए चल रही प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया में अब तक 98083 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। इनमें से 57673 छात्राओं ने दाखिला लिया है जो अब तक हुए कुल दाखिले का करीब 60 प्रतिशत है। वहीं, जिले के 14 कॉलेजों में करीब 11140 सीटों के लिए दाखिला प्रकिया चल रही है। शहर के प्रमुख महाविद्यालयों में करीब 75 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दाखिला करने के मामले में जिले का आर्य पीजी महाविद्यालय प्रदेश में चौथे स्थान पर है जबकि जिले में पहला स्थान है। आर्य महाविद्यालय में कुल 2420 सीटों में से 1762 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं जो प्रदेश के एडेड कॉलेजों में सबसे अधिक है।
------------------


पीजी कक्षाओं के लिए हुुए 18679 पंजीकरण

स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के तीन दिन शेष हैं। पीजी कक्षाओं के लिए 12 जुलाई से जारी पंजीकरण प्रक्रिया में विद्यार्थी 25 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकेंगे। प्रदेश के 208 पीजी कॉलेजों में 64 कोर्सेज के लिए 18679 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। सोमवार को 1681 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया जबकि रविवार को 912 ने पंजीकरण करवाया था। वहीं, 13961 आवेदन पूर्ण कर लिए गए। दस्तावेजों की जांच 27 जुलाई तक होगी। पहली वरीयता सूची 30 जुलाई को जारी होगी।

-------------

वर्जन-

कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग से दाखिले किए जा रहे हैं। अब तक पंजीकरण व दाखिले से वंचित विद्यार्थी पंजीकरण करवा रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज में करीब 1762 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं, पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी रहेगी। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed