फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two cars collided on the elevated highway, two people injured

Panipat News: एलिवेटेड हाईवे पर भिड़ी दो कार, दो लोग घायल

Sat, 26 Jul 2025 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 26 Jul 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided on the elevated highway, two people injured
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर आर्य स्कूल के सामने दिल्ली-चंडीगढ़ लेन पर दो कारों के भिड़ने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा करनाल की तरफ से दिल्ली जा रही कार डिवाइडर तोड़कर दिल्ली-चंडीगढ़ लेन पर घुसने से हुआ। जिसमे दूसरी कार जा भिड़ी। दोनों कार चालकों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। हादसे के बाद एलिवेटेड हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। करनाल जिले के मधुबन के आर्यन गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात अपनी कार में नोएडा से अपने घर जा रहा था। वह पानीपत एलिवेटेड हाईवे पर आर्य स्कूल के सामने पहुंचा तो चंडीगढ़-दिल्ली लेन से कार लेन तोड़कर उसकी लेन में आ ग़ई और उसकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद एलिवेटेड हाईवे पर जाम लग गया। यातायात थाना पुलिस और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed