फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two brothers attacked with knife, injured

Panipat News: दो भाइयों पर चाकू से हमला, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked with knife, injured
पानीपत। राजाखेड़ी में एक युवक ने रंजिशन दो भाइयों में चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक ने बड़े भाई के हाथ पर चाकू से हमला किया। चाकू बाजू से आर पार हो गया। दोनों भाइयों ने शोर मचाया तो यहां लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी युवक लोगों को देखकर दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। लोगों ने घायल युवक को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यहां से डॉक्टरों ने वारदात के बारे में सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचकर घायल युवक के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है। बबैल गांव निवासी निशांत ने बताया कि वह अपने भाई सुमित के साथ नौकरी का फार्म भरने के लिए राजाखेड़ी गांव स्थित सीएससी सेंटर पर गया था। वह फार्म भरकर राजाखेड़ी गांव के अड्डे पर गए और यहां पर वह बर्गर खाने लगे। इसी वक्त यहां पर राजाखेड़ी गांव का सिल्लू आ गया। सिल्लू उसके भाई सुमित से रंजिश रखता है। सिल्लू उनको देखकर गाली गलौज करने लगा। फिर वह कार से चाकू निकालकर लाया और उस पर हमला कर दिया। चाकू उसकी बाजू से आर पार हो गया। झगड़ा देखकर यहां लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। फिर वह भविष्य में उन दोनों को मारने की धमकी देकर वहां से कार लेकर फरार हो गया। अब उन दोनों भाइयों को सिल्लू से जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed