फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two brothers accused of stabbing

Panipat News: दो भाइयों पर लगाया चाकू घोंपने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Two brothers accused of stabbing
पानीपत। गोपाल कॉलोनी में एक युवक पर चाकू व ईंट से हमला कर दिया गया था। युवक की गर्दन में चाकू घोंप दिया गया। इसमें दो भाइयों पर आरोप लगे हैं। युवक को परिजनों ने असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। एक सप्ताह बाद युवक की सेहत में सुधार हुआ। अब युवक ने वारदात की शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में गोपाल कॉलोनी निवासी मोहम्मद साबिर ने बताया कि 11 सितंबर को वह काम के बारे में पता कर अपने घर पहुंचा था। जैसे ही वह घर के बाहर पहुंचा तो वहां वसीम खड़ा था। वसीम का उससे पहले झगड़ा हो चुका है। इसलिए वसीम उससे रंजिश रखता है। वसीम ने उसके सामने से आते ही हाथापाई शुरू कर दी। अचानक उसने जेब से चाकू निकालकर उसकी गर्दन में घोंप दिया। वह नीचे गिर गया और उसके भाई नसीम ने ईंटों से उसकी छाती पर हमला कर दिया। वह इसके बाद बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में था। उसकी पुलिस से मांग की है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उसको उनसे जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed