{"_id":"69ee7d69b8ce687347063077","slug":"two-bike-riders-died-after-colliding-with-a-truck-panipat-news-c-244-1-pnp1012-156149-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत
विज्ञापन
सुरेंद्र फाइल फोटो।
इसराना। इसराना थाना 709 ए रोहतक पानीपत नेशनल हाईवे पर शनिवार रात को ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल साइकिल सवार राजीव (45) व सुरेंद्र (46) निवासी गांव बुआना लाखु की मौत हो गई। दोनों ऑटो चलाते थे और शनिवार का ऑटो का सामान लेने के लिए पानीपत आए थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, राजीव के बेटे सागर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। उधर, मथुरा में हुए सड़क हादसे में गांव के ही नसीब की मौत हो गई।
गांव के सागर ने बताया कि उनके पिता राजीव व गांव के ही सुरेंद्र ऑटो चलाते थे। शनिवार को वह ऑटो का कुछ सामान लेने के लिए मोटरसाइकिल से पानीपत गए थे। रात को करीब सवा नौ बजे जब वह वापस आ रहे थे तो बलाना मोड पर ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे वह दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया जिससे वे दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। सागर की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चालक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
एक ही दिन में सड़क हादसे में लील ली बुआना लाखु के तीन लोगों की जान
बुआना लाखु गांव में सड़क हादसों का कहर टूट पड़ा। एक ही दिन में तीन लोगों की मृत्यु सड़क हादसे के कारण हुई। गांव के नसीब पोल्ट्री फार्म के कैंटर चलाते थे। शुक्रवार को वह मथुरा से लौट रहे थे। जहां पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए थे। शनिवार को उपचार के दौरान नसीब की मौत हो गई थी। शाम को उनका शव गांव में लाया गया, जिस समय नसीब को सुपुर्दे खाक करने की तैयारी चल रही थी उसी समय राजीव और सुरेंद्र की मौत की भी खबर गांव में पहुंच गई। सड़क हादसे में एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
राजीव और सुरेंद्र की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-हरिराम, प्रभारी थाना इसराना।