फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two arrested with two illegal pistols and two cartridges

Panipat News: दो अवैध पिस्तौल और दो कारतूस सहित दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with two illegal pistols and two cartridges
पानीपत/समालखा। पुलिस की सीआईए टू टीम ने थाना समालखा क्षेत्र में अलग अलग स्थान से दो आरोपियों को अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान अमन उर्फ भीम निवासी पट्टीकल्याणा व सोनू उर्फ बाग निवासी चुलकाना के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार देर शाम गश्त के दौरान थाना समालखा क्षेत्र में दिल्ली पैरलल नहर स्थित बुड़शाम पुल के पास मौजूद थी। टीम को संदिग्ध युवक पानीपत की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर वापस चलने लगा। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अमन निवासी पट्टीकल्याणा के रूप में बताई।
विज्ञापन


तलाशी ली तो उससे एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया वह इसे दोस्तों में रौब दिखाने के लिए यूपी के सहानरपुर में गौरव नाम के युवक से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सीआईए टू की दूसरी टीम ने शुक्रवार देर शाम सूचना पर दबिश देकर चुलकाना रोड पर आरोपी सोनू उर्फ बाग निवासी चुलकाना को अवैध देसी पिस्तौल व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भी इसे दोस्तों में रौब दिखाने के लिए यूपी के सहारनपुर में गौरव नाम के युवक से सात हजार रुपये में खरीदकर लाया था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने चुलकाना निवासी सोनू व एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 18 नवंबर देर शाम चुलकाना रोड पर कॉलेज के पास चुलकाना निवासी लालचंद 36 की चाकू से गोदकर हत्या करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। सोनू लालचंद से किसी बात की रंजिश रखे हुए था। हत्या की इस वारदात बारे थाना समालखा में अभियोग दर्ज है।



प्रभारी इंस्पेक्टर फुलकुमार ने बताया गहनता से पूछताछ करने व अवैध असला सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने शनिवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed