फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two and half year old girl dies in tractor accident, mother injured

Panipat News: ट्रैक्टर की टक्कर से ढाई साल की बच्ची की मौत, मां घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Two and half year old girl dies in tractor accident, mother injured
सनौली। निंबरी से बापौली रोड पर बहरामपुर गांव के गेट के पास वीरवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से ढाई साल की एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसकी मां घायल हो गई। चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। बापौली थाना की पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना के सनियाना गांव के राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बहरामपुर के पास एक फैक्टरी में करता है। उसकी पत्नी समिति वीरवार शाम को अपनी ढाई वर्षीय बेटी सवन्या के साथ सड़क पर टहल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी पत्नी को कम चोट आई जबकि बेटी सवन्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बेटी सवन्या को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता राजेंद्र की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed