{"_id":"6615c14273f39ad41905d294","slug":"two-and-a-quarter-acres-of-wheat-crop-burnt-due-to-fire-panipat-news-c-244-1-pnp1004-116567-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आग लगने से गेहूं की पौने दो एकड़ फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आग लगने से गेहूं की पौने दो एकड़ फसल जली
Wed, 10 Apr 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। थिराना गांव के पास मतलौडा वासी एक किसान के खेत में आग लगने से गेहूं की दो एकड़ फसल जल कर राख हो गई। आग रजबाहे को पार नहीं कर पाई। ऊंटला गांव के किसानों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर पानी डालकर काबू पाया ।
किसान धर्मपाल की ने बताया कि थिराना गांव के पास रेलवे लाइन के साथ लगती दो एकड़ जमीन में उसकी गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी थी। किसी अज्ञात ने रेलवे लाइन के साथ पड़ी जमीन में सूखे कबाड़ में आग लगा दी। वह आग धीरे धीरे गेहूं की फसल तक जा पहुंची। उस समय उन खेतों में आसपास भी कोई किसान नहीं था।
घटना दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। जब पौने दो एकड़ गेहूं 80 प्रतिशत जल गई, तब नजदीक लगते ऊंटला गांव के किसानों को पता लगा। उन्होंने दौड़कर पानी का इंतजाम करके आग पर काबू पाया। तब तक सारी फसल जल चुकी थी। किसान धर्मपाल ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।