फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two and a half year old child dies due to electric shock

Panipat News: ढाई साल के बच्चे की करंट लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Two and a half year old child dies due to electric shock
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



पानीपत। काबड़ी रोड स्थित भारत नगर में फैक्टरी में बिजली सप्लाई के लिए गली में रखे ट्रांसफार्मर से करंट लगने पर ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों ने बिजली निगम व फैक्टरी मालिक के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। हादसे के बाद ट्रांसफर के फ्यूज को बिजली निगम कर्मचारियों ने ऊपर कर दिया। बिजली निगम हादसे में अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहा है। फैक्टरी मालिक भी इस हादसे का जिम्मेदार बिजली निगम को ठहरा रहा है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हाेने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

भारत नगर निवासी संजय कुमार ने बताया कि वो भारत नगर में किराए पर रहता है और एक फैक्टरी में काम करता है। वो मंगलवार सुबह फैक्टरी में काम पर गया था। उसकी पत्नी और चार साल की बेटी अंशिका और ढाई साल का रुद्र घर पर ही थे । उसका बेटा रुद्र गली में खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्र खेलते खेलते अलंकार फैक्टरी के बाहर गली में रखे ट्रांसफार्मर के पास चला गया जिससे उसे जोर का करंट लगा और वह छिटककर दूर जा गिरा। राहगीरों ने उसको उठाया और उन्हें सूचना दी। वो बेटे रुद्र को लेकर नागरिक अस्पताल में गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर के फ्यूज महज दो से ढाई फीट की ऊंचाई पर लगाए गए हैं।
हादसे के बाद भारत नगर के लोगों ने बिजली निगम व अलंकार फैक्टरी के मालिक संजय के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बिजली निगम व फैक्टरी मालिक की लापरवाही से बच्चे की जान गई है। जब उन्होंने रोष जताया तो बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर आकर फ्यूज को ऊपर टांग दिया। निगम कर्मचारी फ्यूज ऊपर कर अपनी लापरवाही को छुपाने की कोशिश कर रहे थे।

फैक्टरी मालिक संजय कुमार ने कहा कि उनकी इस मामले में कोई लापरवाही नहीं है। गली में रखे ट्रांसफर के फ्यूज ऊपर करने के लिए कई बार निगम को मौखिक शिकायत दी थी लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। ये हादसा निगम की लापरवाही से हुआ है।

बिजली निगम के एसई डीएस छिक्कारा ने बताया कि दो साल के बच्चे का हाथ फ्यूज पर नहीं जा सकता है। वे इस मामले को लेकर जांच कराई जा रही हैं। अगर बच्चे की करंट से मौत हुई है तो उसके हाथ भी जले होंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed