{"_id":"647bac04c5652b5f95081f54","slug":"two-and-a-half-tola-gold-chain-broke-from-the-neck-of-an-elderly-man-on-the-morning-walk-panipat-news-c-244-1-sknl1015-315-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मार्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग के गले से सवा दो तोले सोने की चेन तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मार्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग के गले से सवा दो तोले सोने की चेन तोड़ी
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड मुखीजा कॉलोनी में शनिवार सुबह पांच बजे मार्निंग वॉक कर रही एक बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार दो नकाबपोशों ने सवा दो तोले की सोने की चेन तोड़ ली। महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक भीड़ इकट्ठा हुई, तब तक झपटमार फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह 15 दिन में चौथी वारदात है।
जाटल रोड न्यू सैनीपुरा निवासी 63 वर्षीय गायत्री देवी ने बताया कि वह हर रोज की तरह शनिवार को सुबह पांच बजे घर से सुबह की सैर पर निकली थी। वह सैर कर वापस लौट रही थी, करीब साढ़े पांच बजे के करीब पीपल वाली गली नंबर एक मुखीजा कालोनी पहुंची तो सामने से एक बाइक पर दो युवक आए। उनमें से एक उसके गले पर झपटा मारकर सोने की 2.2 तोले की चेन तोड़ ले गए। आरोपियों ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, आरोपी इतनी स्पीड में निकले कि वह नंबर भी नोट नहीं कर पाई। वारदात की सूचना उसने अपने परिजनों को दी, जिस सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
बॉक्स
वारदात से पहले की थी रेकी
गायत्री के बेटे गुलशन ने बताया कि उन्होंने वारदात के बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि आरोपियों ने वारदात से पहले पूरे क्षेत्र की रेकी की। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। फुटेज के अनुसार आरोपी आगे पीछे आते जाते दिख रहे हैं, लेकिन तस्वीर धुंधली होने पर साफ नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
पुलिस खाली हाथ
बाइक सवार दो आरोपी बुधवार को प्रजापत कॉलोनी निवासी मुनेश और तहसील कैंप के राम नगर निवासी शकुंतला की कान की बाली तोड़कर ले गए थे। जबरदस्ती बाली छीनने से महिलाओं के कान भी फट गए थे, पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
वर्जन
महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना