फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused who stole Rs 15,000 cash from a shop were sent to jail.

Panipat News: दुकान से 15 हजार की नकदी चुराने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two accused who stole Rs 15,000 cash from a shop were sent to jail.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारायणगढ़। कुराली गांव में 23 नवंबर की रात को मनियारी की दुकान के ताले तोड़कर 15 हजार की नकदी व सामान चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। जिनकी पहचान कुराली गांव निवासी ही गौतम उर्फ लाडी व विशाल के रूप में हुई। नकदी बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस को दी तहरीर में कुराली गांव निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि 23 नवंबर को वह अपनी मनियारी की दुकान बंद करके गया था। अगले दिन आकर देखा तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी था। सीसीटीवी खंगाले तो एक युवक दुकान में चोरी करता दिखाई दे रहा था। आरोपी की पहचान गौतम उर्फ लाडी के रूप में हुई थी तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन




नशे के खिलाफ अभियान में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी : एसपी

अंबाला। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के सार्थक परिणाम सामने आए है। अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि नशा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जहां सामाजिक आंदोलन की जरूरत है, वहीं समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी इस अभियान में अति आवश्यक है। लगभग प्रत्येक आपराधिक वारदात के साथ नशे का जुड़ाव होता है। इसलिए नशामुक्त व अपराध मुक्त समाज के लिए इस बुराई का पूरी तरह से नष्ट होना जरूरी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए है जिसके तहत नशा तस्करों पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जा रहा है। नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए मानस पोर्टल 1933 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा एंटी नारकोटिक सैल या नजदीकी पुलिस थाना में नशा बेचने वालों की सूचना दी जा सकती है। सूचना देने का वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed