फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused of theft arrested

Panipat News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft arrested
पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने जिले में मोटरसाइकिल , आंगनबाड़ी केंद्रों व जिम में चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने गांव उग्राखेड़ी के पास से नाकाबंदी कर पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए -3 प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने रविवार रात को गुप्त सूचना पर गांव पसीना कलां निवासी शाहरुख व साहिल को गिरफ्तार किया है। उनकी टीम को सूचना मिली थी संदिग्ध युवक चोरी की बाइक को उत्तर प्रदेश में बेचने जा रहे हैं। इसी सूचना पर उनकी टीम ने उग्राखेड़ी गांव के पास नाकबंदी कर एक मोटरसाइकिल को रुकवाया था। इन दोनों को हिरासत में लिया गया। इनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ये मोटरसाइकिल उन्होंने चोरी की है ये इसे बेचने उत्तर प्रदेश जा रहे थे। दोनों ने पुलिस पूछताछ में 20 अगस्त को संजय चौक के पास से मोटरसाइकिल, आठ अगस्त को सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित करियाना के खोखे, 24 जुलाई को समालखा में जिम में, 13 अगस्त को गांव ढोढपुर के पास खोखे में , आठ जुलाई को गांव अजीजुलापुर में आंगनवाड़ी केंद्र में व 28 मई को गांव फरीदपुर में आंगनवाड़ी केंद्र से गैस सिलिंडर चोरी करने की वारदात में कबूलनामा किया। इन्होंने पुलिस पूछताछ में ये भी बताया कि ये नशे के आदी हैं ये लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed