फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused of stealing iron rods arrested

Panipat News: सरिया चोरी करने वाले दो आरोपी किए गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing iron rods arrested
पानीपत। निर्माणाधीन साइट से सरिया चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घरौंडा के प्रेमनगर के निवासी रॉकी और गुरदास उर्फ विक्की को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि थाना सदर में अंसल निवासी संदीप ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उनकी रेर कलांं गांव के पास जमीन है, जिसकी चारदीवारी का काम चल रहा है। करनाल के बरसत प्रेम नगर निवासी रॉकी उर्फ विक्की, गुरदास, लघु, सुभाष, गुरदीप व एक दो अन्य लड़के सरिया कटिंग व मुंडाई के काम पर आते थे। आरोपियों ने सरिया चोरी कर लिया था। शक होने पर वह अपनी कार मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों रॉकी और विक्की को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर सरिया बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed