फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused from Delhi arrested along with four loaded country made pistols and six cartridges

Panipat News: चार लोडेड देसी पिस्तौल व छह कारतूस समेत दिल्ली के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused from Delhi arrested along with four loaded country made pistols and six cartridges
पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने नामुंडा नहर पुल पर दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में थे।
विज्ञापन



सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार शाम गश्त के दौरान समालखा में इसराना रोड पर मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक सिल्वर रंग की स्पलेंडर बाइक लेकर नामुंडा नहर पुल पर किसी के इंतजार में खड़े हैं। युवकों के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उनकी पहचान श्रवण निवासी रोहिणी और नितिन उर्फ निक्कू निवासी कंझावला दिल्ली के रूप में बताई।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने तलाशी ली तो आरोपी श्रवण की पैंट की दोनों जेब से दो देसी पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल को खोलकर चेक किया तो लोडेड थी। अनलोड करने पर दो जिंदा कारतूस मिले। इसी प्रकार आरोपी नितिन की तलाशी ली तो उसकी पैंट की दोनों जेब से दो देसी पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल को खोलकर चेक किया तो दोनों पिस्तौल लोडेड मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथी आरोपी दिल्ली के सोनिया विहार के राहुल और यमुना पार के सुमित के साथ करीब 15 दिन पहले दिल्ली के सोनिया विहार में हथियार के बल पर एक सुनार से लूट का प्रयास करने की वारदात स्वीकारी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया उन्होंने वारदात के दौरान हवाई फायर भी किया था। वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए दोनों आरोपी एक साथ ठिकाने बदल कर छुपकर रह थे। दोनों आरोपियों को खाने पीने व फरारी काटने के लिए पैसों की जरूरत थी। ऐसे में दोनों ने राहगीरों को लूटने की साजिश रची और शुक्रवार को हथियारों सहित एक बाइक पर सवार होकर दिल्ली नहर बाईपास से होते हुए नामुंडा नहर पुल पर पहुंचे। दोनों आरोपी यहां राहगीरों को लूटने की फिराक में थे, इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद अवैध चार देसी पिस्तौल और छह कारतूस कब्जे में लेकर थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर असलहा तस्करों को पकड़ने का प्रयास करेगी।




तिहाड़ जेल में हुई थी दोनों की दोस्ती
दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी स्नैचिंग के अलग-अलग मामलों में वर्ष 2022 में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। जेल में दोनों एक दूसरे के दोस्त बन गए। दोनों आरोपी जेल से बाहर आने के बाद एक दूसरे से संपर्क में रहे। आरोपी श्रवण ने बीते दिनों दिल्ली के सोनिया विहार के अपने साथी राहुल और यमुना पार के सुमित के साथ मिलकर दोनों के कहने पर सोनिया विहार के एक सुनार को लूटने की साजिश रच साथी आरोपी नितिन उर्फ निक्कू को भी वारदात में शामिल कर लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी श्रवण व नितिन ने हथियार खरीदे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी श्रवण ने बताया कि लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने के लिए उसने रोहिणी निवासी रोहित नाम के युवक से दो देसी पिस्तौल और दो कारतूस 10 हजार रुपये में खरीदे थे। आरोपी नितिन उर्फ निक्कू ने वारदात को अंजाम देने के लिए दो देसी पिस्तौल और 10 कारतूस रोहिणी दिल्ली निवासी अमन नाम के युवक से 30 हजार रुपये में खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed