{"_id":"67b791cc6d9d129882076118","slug":"two-accused-arrested-in-harsh-firing-panipat-news-c-244-1-pnp1003-132506-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हर्ष फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हर्ष फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मतलौडा। सीआईए टू पुलिस टीम ने मतलौडा की मुंशीराम कॉलोनी में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने के दो आरोपियों को बुधवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान ऋत्विक निवासी छदिया यूसुफपुर व कार्तिकेय निवासी उग्राखेड़ी के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया ऋत्विक का फुफेरा भाई मतलौडा निवासी ललित की शादी थी। आरोपी ऋत्विक भात में साथी आरोपी कार्तिकेय को भी साथ लेकर गया था।
आरोपी ऋत्विक शादी में साथ में एक देसी पिस्तौल व एक साथी से उसकी डोगा गन व गोली मांगकर ले गया था। जहां पर डीजे पर नाचते हुए रौब दिखाने के लिए आरोपी कार्तिकेय व आरोपी ऋत्विक से देसी पिस्तौल हवा में लहराने के साथ डोगा गन से हर्ष फायर किए। पुलिस ने दोनों के कब्जे से हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
थाना मतलौडा पुलिस ने इसमें 16 नवंबर 2024 को शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें कहा था कि मतलौडा की मुंशी राम कॉलोनी में 13 नवंबर की रात शादी समारोह में बरात के दौरान डीजे पर कुछ नौजवान नाच रहे थे। जश्न के माहौल में हवाई फायर कर व हथियार को लहरा कर लोगों में दहशत फैलाई। जिनमें एक का नाम हर्षित मलिक निवासी साई कॉलोनी उग्राखेड़ी है।