फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested for snatching chains of two women in Chulkana Dham fair

Panipat News: चुलकाना धाम मेले में दो महिलाओं की चेन झपटने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for snatching chains of two women in Chulkana Dham fair
पानीपत। सीआईए-3 ने दो झपटमारों को काला आंब से गिरफ्तार किया है। दोनों ने चुलकाना धाम में दो महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटी थी। इनके साथ एक युवक और था। उसको पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इनसे चेन बेचकर मिली नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


सीआईए-3 प्रभारी अंकित ने बताया कि उनकी टीम ने नवंबर 2023 में उत्तर प्रदेश के इस्लामपुर खंड के घसौली गांव निवासी रोमियो को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने गांव के ही अपने साथी विजयपाल व राजेंद्र के साथ मिलकर 23 नवंबर 2023 को चुलकाना स्थित श्याम बाबा धाम पर लगे मेले में दो महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने की वारदात को अंजाम देने में कबूलनामा किया था। पूछताछ में आरोपी रोमियो ने बताया था कि उसने विजयपाल व राजेंद्र के साथ मिलकर दो महिलाओं की चेन झपटी थी। इन चेनों को उसन्होंने 1.10 लाख रुपये में बेचा था। 1.10 लाख रुपये को उन्होंने आपस में बांट लिया था। पुलिस ने रोमियों के पास से 10 हजार रुपये बरामद किए थे। पुलिस अब विजयपाल व राजेंद्र की तलाश में थी। मंगलवार रात को इनको गुप्त सूचना पर काला आंब के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed