फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested for breaking into a house and stealing gold and silver jewellery

Panipat News: घर में घुसकर सोने-चांदी के गहने चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for breaking into a house and stealing gold and silver jewellery
बापौली। सीआईए-2 पुलिस टीम ने बापौली क्षेत्र के बहरामपुर गांव में एक घर से सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को रविवार को सनौली बाईपास फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने दोनों आशीष व ऋषभ निवासी अधमी ने प्रथम दृष्टया में चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सनौली बाईपास फ्लाईओवर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों आशीष व ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 15 अप्रैल को बहरामपुर गांव के राजकुमार के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि वह वह नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी करते हैं। पुलिस ने सोमवार को दोनों को अदालत के सामने पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी के गहने बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed