फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested for beating and snatching motorcycle

Panipat News: पीटने और मोटरसाइकिल छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for beating and snatching motorcycle
पानीपत। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने थाना सेक्टर 13-17 क्षेत्र के दशहरा मैदान में दो युवकों के साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने बुधवार देर शाम को सेक्टर-25 मित्तल मॉल के पास से सोनीपत के राठधाना गांव निवासी मोहित व करनाल के घरौंडा निवासी दीपक को गिरफ्तार किया। दोनों ने 12 अक्तूबर 2024 को खुद को पुलिसकर्मी बताकर दशहरा देखने के आए युवकों की पिटाई की और उनकी मोटरसाइकिल छीन ली थी।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज राकेश ने बताया कि अक्तूबर 2024 में थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र के 12 अक्तूबर 2024 में दशहरे का मेला लगा था। दोनों आरोपी मोहित व दीपक अपनी महिला मित्र के साथ आए थे। कुछ देर बाद महिला मित्र ने बताया कि दो लड़कों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने दोनों लड़कों के साथ मारपीट की और खुद को पुलिस बताते हुए उनकी मोटरसाइकिल छीन ली। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि मोटरसाइकिल थाने में मिलेगी। इसके बाद वे वहां से चले गए और मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट नाले में फेंक दी थी। सूचना पर पुलिस ने बुधवार शाम को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed