फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   tumhaare paapa kahate the, bete aisee jagah chale gae ki daag bhee nahin de paenge, sach ho gaya

‘तुम्हारे पापा कहते थे, बेटे ऐसी जगह चले गए कि दाग भी नहीं दे पाएंगे, सच हो गया’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
tumhaare paapa kahate the, bete aisee jagah chale gae ki daag bhee nahin de paenge, sach ho gaya
पानीपत। मृतक चक्रवर्ती अपनी पत्नी सीमा व दोनों बेटों के साथ। - फोटो : Panipat
पानीपत। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट चक्रवर्ती शर्मा की मौत से परिवार मातम छा गया है। बड़ा यश और छोटा बेटा नीलमणि कनाडा में हैं। बिजली कर्मियों ने उनकी पत्नी को मौत की सूचना दी। वह अस्पताल पहुंचीं तो पति के शव देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। होश आया तो सबसे पहले छोटे बेटे नीलमणि को वीडियो कॉल की। रोते-बिलखते बेटे को पिता की मौत की सूचना दी और कहा कि बेटे चाहे कितने भी रुपये लग जाएं, चाहे तीन लाख रुपये में टिकट हो, अभी करा लो और अंतिम संस्कार से पहले आ जाओ। फिर उन्होंने कहा कि तुम्हारे पापा कहते थे कि बेटे ऐसी जगह चले गए हैं कि दाग भी नहीं दे पाएंगे, देखो सच हो गया। मां ने कहा कि आ जाओ। दोनों नहीं तो कम से कम एक ही आ जाओ।
विज्ञापन

ऑफिस जाने से पहले बच्चों से की थी बात
पत्नी सीमा ने बताया कि पति कई दिन से परेशान चल रहे थे। मंगलवार को ऑफिस नहीं जाने दिया था, लेकिन बुधवार को उन्होंने ऑफिस जाने की जिद की। ऑफिस जाने से पहले दोनों बेटों से वीडियो कॉल पर बात भी की।
विज्ञापन

सुसाइड नोट के तीसरे और चौथे पेज पर पत्नी और बच्चों के लिए लिखा
सुसाइड नोट के तीसरे और चौथे पेज में पत्नी और बेटों के लिए लिखा है। उन्होंने लिखा कि मेरी प्रिय पत्नी मुझे गलत न समझना। मेरी काफी बेइज्जती हो चुकी है। लगभग हर व्यक्ति को सफाई देनी पड़ रही है। पत्नी से माफी मांगते हुए लिखा कि इज्जत खोकर जी नहीं सकता। बच्चों का ख्याल रखना। फिर बेटों के लिए लिखा कि बच्चों अपनी मम्मी का ख्याल रखना, वह बहुत सीधी है। अगले जन्म में मेरी दोबारा मुलाकात होगी। तब तक के लिए राम-राम। अपनी मम्मी को अपने साथ लेकर चले जाना। आपका पापा। ऊं नम: शिवाय:
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की कैंसर से हुई थी मौत, उनकी जगह लगी थी चक्रवर्ती की नौकरी
परिजनों ने बताया कि चक्रवर्ती के पिता शिवदत्त शर्मा की कैंसर से मौत हो गई थी। वह बिजली निगम में थे। उनकी जगह पर चक्रवर्ती को नौकरी मिली थी। चक्रवर्ती तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई देवानंद पानीपत मॉडल टाउन में रहते हैं और मंझले भाई नवरत्न पंजाब के राजपुरा में रहते हैं।
एंटी क्रप्शन फाउंडेशन के नेशनल डायरेक्टर रहे चुके हैं चक्रवर्ती
एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की एक मार्च 2019 को हुई बैठक में चक्रवर्ती को एंटी क्रप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का नेशनल डायरेक्टर नियुक्त किया था। वहीं इसके अलावा एचएसबीसी यूनियन करनाल के तीन वर्ष तक जिला सचिव रहे।

आज देर तक रात आएगा बड़ा बेटा
परिजनों के मुताबिक, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट चक्रवर्ती शर्मा के बड़े बेटे यश की ही फ्लाइट की टिकट बुक हो गई थी। बुधवार रात करीब 10 बजे उन्हें कनाडा से भारत के लिए रवाना होना था। बताया गया कि अगले दिन वीरवार रात करीब 12 बजे तक वह भारत पहुंच जाएंगे। इसके बाद चक्रवर्ती का अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल उनके शव को परिजन करनाल ले गए हैं।

पानीपत।  आकर अपने पिता को दाग तो देजो:-         सिविल अस्पताल पानीपत में शव गृह के बाहर मृतक चक्रवर्ती श?

पानीपत। आकर अपने पिता को दाग तो देजो:- सिविल अस्पताल पानीपत में शव गृह के बाहर मृतक चक्रवर्ती श?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed