फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   TTE and RPF ASI fight in Janseva Express

Panipat News: जनसेवा एक्सप्रेस में टीटीई और आरपीएफ के एएसआई के बीच मारपीट

Fri, 17 Oct 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
TTE and RPF ASI fight in Janseva Express
अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में ​​शिकायत लेकर पहुंचे रेल कर्मचारी। संवाद - फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जनसेवा एक्सप्रेस में सफर कर रहे टीटीई का आरपीएफ की क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीआईबी) टीम में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) से विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में बदल गया। ट्रेन के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद जब टीटीई ने आरपीएफ थाने में शरण ली तो यहां भी एएसआई ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर टीटीई की पिटाई कर दी। घायल अवस्था में टीटीई ने जब साथी कर्मचारियों से मदद मांगी तो हंगामा बढ़ गया और मामला जीआरपी थाने तक पहुंच गया। यहां दोनों घायल कर्मचारियों ने अपनी शिकायत जीआरपी को दी।

ऐसे हुआ विवाद
ट्रेन नंबर 14618 में चेकिंग के लिए अंबाला मंडल के टीटीई हरविंदर सिंह तैनात थे। उन्होंने बताया कि वह टिकटों की जांच करते हुए जब एक से दूसरे कोच में पहुंचे तो बीच रास्ते सादी वर्दी में खड़े आरपीएफ कर्मचारी को उन्होंने एक तरफ होने का इशारा किया, लेकिन आरपीएफ कर्मचारी ने रास्ता छोड़ने की बजाय उल्टा उन पर कोहनी से वार कर दिया। जब उसने अपना परिचय दिया, बावजूद इसके उसने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, वहीं इस संबंध में एएसआई ने बताया कि वह जांच के लिए ट्रेन में सवार हुआ था तो कोच में चढ़े टीटीई ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन


आरपीएफ थाने के मुलाजिमों पर आरोप
घायल हुए टीटीई हरविंदर सिंह ने बताया कि वह सादी वर्दी में आरपीएफ कर्मचारी को देखकर धोखा खा गए थे, अन्यथा वो आरपीएफ थाने में जाने के बजाय अपने कार्यालय में जाते और यही उनसे चूक हो गई। इस चूक का फायदा आरपीएफ थाने में तैनात चार मुलाजिमों ने भी उठाया और उन्होंने एएसआई के साथ मिलकर उसे बुरी तरीके से मारा जबकि उसने उन्हें अपना परिचय भी दिया, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन ने जताया ऐतराज
टीटीई के साथ हुई मारपीट को लेकर रेलवे की यूनियन एनआरएमयू और यूआरएमयू के पदाधिकारी भी जीआरपी थाने पहुंचे और उन्होंने यहां रोष जताया। मामला सुलझता न देख यूनियन पदाधिकारियों ने रोष प्रदर्शन की धमकी दे दी, हालांकि अन्य कर्मचारियों के समझाने पर प्रदर्शन को टाल दिया गया।

यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जब एक आरपीएफ के कर्मचारी ने ड्यूटी पर तैनात टीटीई से मारपीट की है और आरपीएफ थाने में भी मदद मांगने गए टीटीई को मारा गया। इसकी जानकारी डीआरएम ने आरपीएफ के उच्चाधिकारियों को दे दी है ताकि दोबारा इस प्रकार की घटना न हो।

- नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में शिकायत लेकर पहुंचे रेल कर्मचारी। संवाद

अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में शिकायत लेकर पहुंचे रेल कर्मचारी। संवाद- फोटो : katra news

अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में शिकायत लेकर पहुंचे रेल कर्मचारी। संवाद

अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में शिकायत लेकर पहुंचे रेल कर्मचारी। संवाद- फोटो : katra news

अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में शिकायत लेकर पहुंचे रेल कर्मचारी। संवाद

अंबाला छावनी के जीआरपी थाने में शिकायत लेकर पहुंचे रेल कर्मचारी। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed