{"_id":"60fdc5a08ebc3e581127adf1","slug":"truck-turns-without-giving-indicator-conductor-dies-after-hitting-pickup-panipat-news-knl77735427","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर इंडीकेटर दिए ट्रक मोड़ा, पिकअप टकराने से कंडक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर इंडीकेटर दिए ट्रक मोड़ा, पिकअप टकराने से कंडक्टर की मौत
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर खड़ा क्षतिग्रस्त सब्जी से भरा टैंपू।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। टोल प्लाजा पानीपत के पास एक ट्रक चालक की लापरवाही से पिकअप में सवार कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप टमाटरों से लदा था और ट्रक चालक ने बगैर इंडीकेटर दिए ही वाहन को मोड़ दिया, जिससे पिकअप ट्रक में जा टकराया। ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप चालक की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक राजस्थान का था, जिसका नंबर पिकअप चालक ने पुलिस को मुहैया कराया है।
हिमाचल प्रदेश के शिलई जाल सिरमौर निवासी पिकअल चालक दीपांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पिकअप में टमाटर लादकर रविवार की सुबह साढ़े चार बजे पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचा था। उसके साथ पिकअप में कंडक्टर अजय था। अजय भी शिलाई सिरमौर का रहने वाला है। वे दोनों पानीपत मंडी में बेचने के लिए टमाटर ले जा रहे थे। पानीपत टोल प्लाजा के पास राजस्थान नंबर के एक ट्रक चालक ने बगैर इंडीकेटर दिए वाहन को मोड़ दिया।
पिकअप ट्रक में जा टकराई। हादसे में कंडक्टर अजय को गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल लेकर भी पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।