{"_id":"58e2939b4f1c1b4a3e5b5695","slug":"truck-stock-to-auto-nine-enjourd","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, नौ घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, नौ घायल
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड टोल प्लाजा के पास सवारियों से भरे ऑटो को विपरीत दिशा में आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार तीन महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों में सात लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे सब प्राचीन देवी मंदिर से माता के दर्शन कर शिमला मौलाना स्थित अपने घर लौट रहे थे। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दो महिलाओं को गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गांव शिमला मौलाना निवासी लाभ सिंह सोमवार सुबह अपनी पत्नी मुकेश, बेटी अंजली, पांच साल के बेटे कृष, भतीजी ज्योति, बुआ शांति देवी और सोनिया को साथ लेकर पानीपत स्थित प्राचीन देवी मंदिर में आया था। वे दोपहर में दर्शन करने के बाद पानीपत बस स्टैंड के पास से शिमला मौलाना जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए। टोल प्लाजा के पास से गांव खंडरा निवासी प्रदीप और रवि कुमार भी ऑटो में सवार हो गए। ऑटो चालक ने बताया कि वह शिमला मौलाना में सवारियां उतारकर बस स्टैंड जाएगा। ऑटो टोल प्लाजा से थोड़ी आगे निकला ही था कि विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार सभी नौ लोग घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से शांति देवी और मुकेश को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ग या। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ भाग गया।
थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी है। हादसे में ऑटो में सवार नौ लोग घायल हुए हैं। दो को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान लेने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।