{"_id":"65e4e12433990c1d830956d9","slug":"truck-driver-injured-in-fight-dies-after-81-days-panipat-news-c-244-1-pnp1003-114661-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मारपीट में घायल ट्रक चालक की 81 दिन बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मारपीट में घायल ट्रक चालक की 81 दिन बाद मौत
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव में मारपीट में घायल हुए ट्रक चालक की 81 दिन बाद घर में मौत हो गई। ट्रक चालक 11 दिसंबर 2023 को अपनी ससुराल में सिवाह गांव में आया था। यहां पर रंजिशन उस पर चार पुरुषों व दो महिलाओं ने लाठी डंडों से हमला किया था। आरोप है कि हमलावरों में महिला पुलिस कर्मचारी भी। मारपीट की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी थी। तब से ही चालक का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था। उसने शनिवार रात को घर पर दम तोड़ दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को नागरिक अस्पताल में लेकर गए। यहां परिजनों ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ हत्या की शिकायत दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों काे सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
बलाना गांव निवासी बलवान सिंह ने 11 दिसंबर 2023 को सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वो अपने साले धर्मबीर की बरसी पर सिवाह गांव में आया था। शाम सात बजे खाना खाकर वो दूसरे रिश्तेदारों से मिलने के लिए जा रहा था। रणबीर के मकान के सामने पवन ने गांव पिस्तौल के बल पर रास्ता रोक लिया था। अमन, सतीश व नीटू ने उस पर लाठी डंडों से हमला किया। इससक वाक बेहोश हो गया। रिश्तेदारों ने बलवान को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया था। रीना हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही कार्यरत है। उसकी सेक्टर 29 पुलिस थाना में ड्यूटी है।पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट का केस दर्ज किया था। परिजनों ने बताया कि बलवान का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा था। पिटाई के कारण उनकी तबीयत खराब खराब रहती थी। शनिवार रात को बलवान की घर पर मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।
वर्जन-
सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है । परिजनों ने मामले में हत्या की धारा जोड़ने की शिकायत दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।