{"_id":"6792aa02525e34acb80c2d1e","slug":"truck-driver-dies-in-road-accident-near-dahar-toll-panipat-news-c-244-1-pnp1007-131083-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डाहर टोल के पास सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डाहर टोल के पास सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
इसराना। डाहर टोल पर एक ट्रक चालक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। वह ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर चाय पी रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इसमें कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में लुकमान वासी कसेरवा जिला मुज्जफरनगर यूपी ने बताया कि उसका भाई सलीम मुज्जफरनगर से ट्रक लेकर राजस्थान जा रहा था। सलीम के साथ उसका भतीजा साहिब भी था। वे बुधवार शाम करीब छह बजे डाहर टोल टैक्स के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर चाय पीने के लिए खड़े थे। तभी तेज रफ्तार से आए एक कार चालक ने उसके भाई सलीम को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सलीम को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया गया। भतीजे साहिब ने कार का नंबर नोट कर उसे बता दिया था। पुलिस ने शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।