फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck crushes mother and son riding motorcycle, death

Panipat News: ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes mother and son riding motorcycle, death
पानीपत। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने दिल्ली-पानीपत लेन पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मां बेटे के शव के लोथड़े 50 मीटर तक सड़क पर बिखर गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया और शवों की शिनाख्त कर इनके परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

सोनीपत के उदेशीपुर गांव निवासी सन्नी ने बताया कि उसका चचेरा भाई संदीप (21) अपनी मां मुकेश (44) के साथ सिवाह गांव में अपनी मौसी संतोष के घर आ रहा था। दोनों अपने घर से शुक्रवार सुबह नौ बजे चले थे। वह 10 बजे जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। संदीप सोनीपत में एक होटल में नौकरी करता था। वह बीए तृतीय वर्ष का छात्र भी था। उसके पिता धर्मेंद्र की भी 18 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। संदीप की बड़ी बहन डिंपी की हसनपुर गांव में शादी हो चुकी है। संदीप परिवार का इकलौता कमाने वाला था। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed