{"_id":"64adbff276f1e027c20b5b95","slug":"truck-collided-with-the-pickup-of-dak-kanwarias-three-injured-panipat-news-c-244-1-sknl1015-2286-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डाक कांवड़ियाें की पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डाक कांवड़ियाें की पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह के पास जीटी रोड पर डाक कांवड़ियों से भरी पिकअप को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांविड़ये घायल हो गए। सभी कांवडियों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया है। दूसरे कांविड़यों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी कर दी है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोनीपत के गांव मिमारपुर निवासी पुनित ने बताया कि वह नौ जुलाई को अपने गांव के अंकित, विक्रम, विकास, विजय, सन्नी, अंकित व आठ अन्य युवकों के साथ पिकअप में सवार होकर डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। वह रात डेढ़ बजे सिवाह पुल से नीचे उतर रहे थे, इसी वक्त पिकअप को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी पिकअप गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सभी सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। वह एक दूसरे को संभालने लगे तो इसी का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद वह सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया और बाकि को प्राथमिक उपचार दिया।